Headlines

पंजाब BJP नशे के खिलाफ निकालेगी 4 यात्राएं:15 सितंबर से शुरूआत, 117 सीटों को किया जाएगा कवर; अमित शाह करेंगे रैली




पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बड़ी रणनीति तैयार की है। पार्टी नशे के खिलाफ प्रदेश में चार बड़ी यात्राएं निकालने जा रही है। इन यात्राओं की शुरुआत 15 सितंबर से होगी। यात्राओं के जरिए बीजेपी नशे के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी और लोगों तक पहुंचेगी। चारों यात्राओं के संपन्न होने के बाद एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। बीजेपी की यह कवायद आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। जल्दी पार्टी का प्रोग्राम सामने आएगा जपा नेता अनिल सरीन ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से नशे के खिलाफ जो भी कार्यक्रम तय किए जाएंगे, उनकी जानकारी जल्द ही सार्वजनिक कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा मुक्ति का मुद्दा राजनीति से जुड़ा नहीं है। सभी राजनीतिक दलों और पंजाब के लोगों को इस नशा मुक्त अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। पीएम ने नशा मुक्ति की बात कहीं बीजेपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी रणनीति के साथ जुट गई है। पार्टी अब सीधे लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रही है और अपनी नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता के बीच लेकर जा रही है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी की पूरी लीडरशिप भी कार्यक्रम से जुड़ी रही। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नशा मुक्ति का मुद्दा उठाया और नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। बीजेपी पंजाब में भी नशे के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है। यह खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *