Headlines

मोगा-ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत:मामा ट्रैक्टर पीछे कर रहा था, नीचे आया भांजा; ननिहाल में रह रहा था




मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे के गांव रेडमा में एक हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्चे गगनदीप सिंह की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अपने ननिहाल में रह रहा था। जानकारी के अनुसार गगनदीप अपनी मां के साथ अपने ननिहाल में रह रहा था। यह हादसा 28 अगस्त को हुआ था। घटना के समय मामा ट्रैक्टर स्टार्ट कर खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान गगनदीप दौड़ता हुआ ट्रैक्टर के पास पहुंच गया। मामा को बच्चे के पीछे होने का पता नहीं चला। जब उसने ट्रैक्टर को पीछे किया, तो गगनदीप उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना धर्मकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल भेज दिया है। शव को मोगा के सिविल अस्पताल में रखवाया थाना धर्मकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने पुष्टि की कि गांव रेडमा में 3 वर्षीय गगनदीप सिंह की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हुई है। शव को मोगा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। उन्होंने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *