![]()
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में डायल-112 पुलिस टीम ने एक युवक को आत्महत्या करने से बचा लिया। युवक बंद कमरे में तनाव और विवाद में यह कदम उठा रहा था। इस दौरान उसकी मां को शक हुआ तो उसने तुरंत डायल-112 को सूचना देकर तत्काल हेल्प मांगी। सूचना मिलते ही आपात रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) पर तैनात पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पता चला कि युवक ने अंदर से कुंडी लगा रखी है। पुलिसकर्मी बिना देर किए दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा की युवक फंदे पर लटक चुका था। पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारा और प्राइमरी तौर पर CPR दी। देखा कि युवक की सांसें चल रही है, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। बेटे की जान बचने पर परिजनों ने पुलिस टीम की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा घटनाक्रम…. इन पुलिसकर्मियों ने बचाई युवक की जान इस बचाव अभियान में आपात रिस्पॉन्स वाहन पर तैनात ईएसआई युद्धवीर सिंह, सिपाही निकास और एसपीओ राजकुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवक के परिजनों ने पुलिस टीम की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कहना था कि पुलिस यह तुरंत एक्शन न लेती तो बेटे की जान जा सकती थी। बिना देरी किए पुलिस को दें सूचना पुलिस प्रवक्ता नरेश यादव ने बताया कि पुलिस आमजन से अपील की है कि किसी भी गंभीर आपातकालीन स्थिति की सूचना बिना देरी किए तुरंत डायल-112 पर दें। इससे पुलिस और आपातकालीन सेवाएं समय रहते आवश्यक सहायता पहुंचा सकेंगी। डायल-112 पुलिस सेवा आमजन के लिए हर समय उपलब्ध है।
Source link
हरियाणा में मौत के मुंह से लौटा युवक:बंद कमरे में कर रहा था सुसाइड, मां की कॉल पर 8 मिनट में पहुंची ERV, दरवाजा तोड़कर बचाया
