संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में दर्रीपारा में बीती रात कांग्रेस नेता के साथ युवकों ने जमकर मारपीट की। बीचबचाव करने पहुंची कांग्रेस नेता की पत्नी से भी मारपीट की गई। कांग्रेस नेता ने भाजपा नेता पर हमला कराने का आरोप लगाया है। मारपीट का CCTV वीडियो भी साम
.
मारपीट के बाद कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। सिर में चोट आने की आशंका पर घायल कांग्रेस नेता को रायपुर रेफर कर दिया गया है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, दर्रीपारा निवासी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सिद्धू बीती शाम करीब 7.30 बजे अपने कार से वापस घर पहुंचे थे। वे कार को पोर्च में लगाने के लिए मोड़ रहे थे।
इस दौरान वहां दर्रीपारा निवासी साहिल साहू अपने साथियों के साथ कार से पहुंचा। आरोप है कि साहिल साहू ने कांग्रेस नेता की कार के सामने अपनी गाड़ी अड़ा दी। साहिल साहू एवं अन्य ने गाली-गलौज करते हुए गुरप्रीत सिंह के साथ विवाद किया।

रात में थाने पहुंचे दोनों पक्षों के लोग
विवाद बढ़ने पर अन्य लोग पहुंचे, जमकर पीटा
साहिल साहू ने विवाद की जानकारी अपने पिता सुनील साहू को दी। विवाद बढ़ने पर सुनील साहू सहित संजीव चटर्जी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
विवाद बढ़ने पर सभी ने सड़क पर ही गुरप्रीत सिंह सिद्धू की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का शोर सुनकर गुरप्रीत सिंह सिद्धू की पत्नी गुरप्रीत कौर सिद्ध मौैके पर पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया है कि उनपर हमला भाजपा नेता प्रकाश साहू ने कराया है। आरोपियों ने घर में घुसकर भी उनके साथ मारपीट की। गुरप्रीत कौर ने भी आरोप लगाया हैै कि आरोपियों ने घर में घुसकर पहले उकसाया, फिर मारपीट की।
थाने में पहुंचे दोनों पक्ष, घायल रायपुर रेफर
मारपीट के बाद गुरप्रीत सिंह सिद्ध के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी मणिपुर थाने पहुंच गये। वहीं दूसरे पक्ष से प्रकाश साहू और अन्य समर्थक भी थाने पहुंचे।
प्रकाश साहू ने हमला कराने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे घटना के दौरान अपने घर में थे। गुरप्रीत सिंह से पुराना विवाद हैै, इसलिए जबरदस्ती मेरा नाम घसीटा जा रहा है।
थाने में शिकायत दर्ज करने के बाद गुरप्रीत सिंह सिद्धू को देर रात मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका एमएलसी किया गया और इलाज किया गया।
गुरप्रीत सिंह को बार-बार चक्कर आने के कारण सिर में गंभीर चोट की आशंका पर उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। रात करीब 2 बजे उन्हें रायपुर रवाना किया गया।
मामले में मणिपुर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज की है। हालांकि अभी धाराएं एवं आरोपियों का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।
