Headlines

मतलौड़ा हलवाई हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार:उधार के पैसे मांगने पर किया था हमला; इलाज के दौरान तोड़ा दम




पानीपत जिले में थाना मतलौड़ा पुलिस ने हलवाई शेखर की हत्या के मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव कवि निवासी सूरज उर्फ कालू और अजय उर्फ छोटू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। उन्हें 30 अगस्त को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधार के पैसे मांगने पर हुआ था विवाद इंस्पेक्टर राजेश के अनुसार, मृतक शेखर ने गांव के ही राजवीर और अनिल पुत्र भीरा को एक साल पहले मकान बनाने के लिए पैसे उधार दिए थे। शेखर लगातार अपने उधार दिए गए पैसों की मांग कर रहा था, लेकिन दोनों भाई टालमटोल कर रहे थे। 10 सितंबर 2024 को जब शेखर ने फिर से अपने उधार के रुपए मांगे, तो अनिल, राजवीर, विनोद, शेट्टी, अमित, बिंदर और उनके घर की महिलाओं ने शेखर की दुकान पर झगड़ा किया। लाठी-डंडों से किया था हमला इस घटना के बाद शेखर अपनी दुकान बंद कर व्यायामशाला की तरफ चला गया। आरोपियों ने साजिश रचकर एक टेंपो में लाठी-डंडों से लैस होकर व्यायामशाला के पास पहुंचे और शेखर के साथ लात-घूसों और डंडों से बेरहमी से मारपीट की। इस मारपीट में शेखर को गंभीर चोटें आईं। गांव के तीन युवक अमन, कमल और रविंद्र ने बीच-बचाव कर शेखर को हमलावरों से छुड़ाया। इसके बाद आरोपियों ने ही पुलिस को सूचना देकर शेखर को गिरफ्तार करवा दिया। गिरफ्तारी के बाद शेखर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था। इलाज के दौरान तोड़ा था दम 14 सितंबर को शेखर का भाई नीटू उससे मिलने जेल गया, तो उसे सूचना मिली कि शेखर को सिविल अस्पताल पानीपत भेजा गया है। नीटू जब अस्पताल पहुंचा, तो शेखर मृत अवस्था में बेड पर मिला। नीटू ने आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा मारी गई चोटों के कारण ही उसके भाई की मौत हुई है। नीटू की शिकायत पर थाना मतलौड़ा में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *