![]()
समता कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोलकाता के कारीगरों द्वारा मंदिर और भगवान की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। उत्सव की शुरुआत सुबह 7 बजे 101 किलो दूध से भगवान श्रीकृष्ण के अभिषेक से होगी। मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अनुसार अभिषेक के बाद भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। सुबह 9 बजे से श्रद्धालुओं के लिए श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन शुरू होंगे। रात में अर्धरात्रि के समय भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद महाआरती होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 5 सितंबर को रानी सती दादी का मंगल पाठ जन्माष्टमी के अगले दिन 5 सितंबर को दोपहर 2 बजे से रानी सती दादी का मंगल पाठ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम तक चलेगा। इसके बाद प्रसादी वितरण और भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से दोनों आयोजनों में शामिल होने की अपील की है। समिति और महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी आयोजन की तैयारियों में अध्यक्ष घनश्याम पोद्दार, सचिव रमाशंकर पांडे, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिव सिंघानिया और हरीश अग्रवाल सहित समिति के सदस्य जुटे हैं। महिला मंडल से किरण अग्रवाल, शशि पोद्दार, शीला देवी मूंदड़ा, दर्शना बंसल, शिरोमणि पांडे, बीना मित्तल, सरला लड्ढा, वंदना अग्रवाल, सुमन अग्रवाल और पिंकी झांवर सहित अन्य महिलाएं आयोजन में सहयोग कर रही हैं।
Source link
समता कॉलोनी के राधा-कृष्ण मंदिर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी:101 किलो दूध से होगा अभिषेक, लोग कर सकेंगे सुबह से झांकी दर्शन, रात में जन्मोत्सव
