Headlines

Sirohi Road Accident | Car Hits Bike Near Kandla Highway Death News


सिरोही जिले में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 भाइयों और भतीजे की मौत हो गई, जबकि मां और बेटा घायल हो गए। घटना सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र के कांडला हाईवे पर होलागरा के पास की है।

.

थाना अधिकारी अमराराम ने बताया- घटना रविवार शाम 7:15 बजे की है। बाइक सवार बोकीडेरली (रेवदर) से चण्डेला (आबूरोड) जा रहे थे। इस दौरान सिरोही से अनादरा की ओ जा रही तेज रफ्तार महिंद्रा 3XO कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक मासूम समेत तीन की मौत हो गई। वहीं एक महिला और उसका बच्चा घायल हो गया।

हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

मृतकों की पहचान भावेश गरासिया (25), दिनेश गरासिया (23), अर्जुन(3) पुत्र भावेश के रूप में हुई है। वहीं अनीता पत्नी भावेश और 5 महीने का बच्चा घायल हो गए। अनीत रक्षाबंधन पर अपने पीहर आई थी। वापस लौटते समय परिवार हादसे का शिकार हो गया। भावेश और दिनेश चचेरे भाई हैं। भावेश और दिनेश दोनों मजदूरी करते थे।

कार ड्राइवर मौके से फरार

पुलिस ने बताया-घटना के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। मृतकों के शवों को अनादरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों का अनादरा में इलाज चल रहा है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

यह खबर भी पढ़े

दो बाइक की भिड़ंत में जीजा-साला सहित 3 की मौत:एक युवक घायल, उछलकर 20 फीट दूर गिरे; रक्षाबंधन पर घर आए थे

उदयपुर जिले में 2 बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में जीजा-साला सहित 3 युवकों की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। हादसा उदयपुर शहर से करीब 65 किमी दूर ओगणा थाना क्षेत्र में गोगुंदा-ओगणा रोड पर रविवार दोपहर 2 बजे हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *