![]()
सिरसा के गांव गिदड़खेड़ा में खेतों से बिजली ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी का मामला सामने आया है। किसान सुखराज पुत्र प्रीतम सिंह की शिकायत पर सदर डबवाली पुलिस ने शेरू सिंह और सूरज निवासी गिदड़खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि शेरू का पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुखराज ने आरोप लगाया है कि उसने दोनों आरोपियों को अपने खेत में लगे ट्रांसफार्मर से तेल निकालते हुए देखा था। पुलिस को दी शिकायत में सुखराज ने बताया कि 29 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अपने खेत में सिंचाई के लिए मोटर चलाने गया था। इसी दौरान उसने शेरू सिंह और सूरज को ट्रांसफार्मर के पास देखा, जहां वे कथित तौर पर तेल निकाल रहे थे। दूसरे किसान के ट्रांसफार्मर से भी तेल चोरी का आरोप शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बाद में पड़ोसी किसान राजविंदर सिंह के खेत में लगे ट्रांसफार्मर से भी तेल चोरी किया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से 3 अगस्त को तीर्थ सिंह निवासी गिदड़खेड़ा के खेत से दो ट्रांसफार्मरों से हुई तेल चोरी में भी इन आरोपियों की संलिप्तता की जांच करने की मांग की है। किसान ने पुलिस से चोरी किया गया तेल बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। चौकी चौटाला में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
सिरसा में ट्रांसफार्मर तेल चोरी में एक आरोपी काबू:औजार और सामान बरामद; खेतों में जाकर करते थे वारदात
