Headlines

फर्रुखाबाद में पुलिया तोड़कर पलटा ट्रक:डंपर बचाने की कोशिश में हादसा, ड्राइवर सुरक्षित बचा




फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ। लखनऊ से फर्रुखाबाद जा रहा एक ट्रक सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। एटा जनपद के अलीगंज निवासी ट्रक चालक मनोज कुमार लखनऊ से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे थे। कमालगंज थाना क्षेत्र के भोजपुर बघार के निकट पहुंचने पर सामने से फतेहगढ़ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर को बचाने के प्रयास में उनका ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे बनी पुलिया तोड़ते हुए नीचे खाई में जा गिरा। चालक मनोज कुमार ने बताया कि ट्रक में दवाएं, बाइक के इंजन का तेल और बाइक के विभिन्न पार्ट्स लदे हुए थे। उन्होंने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला, लेकिन सौभाग्य से उन्हें कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को निकलवाने की व्यवस्था शुरू कराई। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *