Headlines

Kosi-Seemanchal Passengers To Get Facility Till July-August 2026



भारतीय रेलवे ने कोसी और सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधा को देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। समस्तीपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली 07 जोड़ी (कुल 14) स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। इन सभी ट्रेनों क

.

इस विस्तार से सहरसा और आसपास के क्षेत्रों से दिल्ली की यात्रा करने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। गाड़ी संख्या 05575 (सहरसा-आनंद विहार स्पेशल) अब 28.07.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से प्रस्थान करेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 05576 (आनंद विहार-सहरसा स्पेशल) 30.07.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार से सहरसा के लिए चलेगी।

यात्रियों के लिए ट्रेनों का विस्तार

सहरसा के साथ-साथ पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी और झंझारपुर जैसे पड़ोसी जिलों के यात्रियों के लिए भी ट्रेनों का विस्तार किया गया है। गाड़ी संख्या 05579 (पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल) अब 31.07.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को पूर्णिया कोर्ट से चलेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 05580 (आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल) 02.08.2026 तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को आनंद विहार से रवाना होगी।

एक अगस्त से होगी परिचालन

इसी क्रम में, गाड़ी संख्या 02569 (दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल) दरभंगा से 31.07.2026 तक रोजाना चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 02570 (नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल) नई दिल्ली से 01.08.2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी।

अन्य विस्तारित ट्रेनों में गाड़ी संख्या 09045 (उधना-मधुबनी विहार स्पेशल) उधना से 26.07.2026 तक हर रविवार को और गाड़ी संख्या 09046 (मधुबनी-उधना विहार स्पेशल) मधुबनी से 27.07.2026 तक हर सोमवार को चलेगी।

इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 09047 (उधना-झंझारपुर स्पेशल) उधना से 26.07.2026 तक प्रत्येक रविवार को तथा गाड़ी संख्या 09048 (झंझारपुर-उधना स्पेशल) झंझारपुर से 27.07.2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी।

इन रूटों की ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी

समस्तीपुर मंडल से गुजरने वाली कुछ अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी विस्तारित किया गया है। बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02563/02564): बरौनी से (02563) 31.07.2026 तक और नई दिल्ली से (02564) 01.08.2026 तक प्रतिदिन चलेगी। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल (05219/05220): मुजफ्फरपुर से (05219) 31.07.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और आनंद विहार से (05220) 01.08.2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों को ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ से राहत मिलने की उम्मीद है।

यात्री इन विस्तारित तारीखों के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, आईआरसीटीसी (IRCTC) ऐप या रेलवे काउंटर के माध्यम से टिकट बुक करा सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *