Headlines

ईदगाह के निकट आधी रात को हिन्दू युवक से मारपीट:बाइक सवार मुस्लिम युवकों के द्वारा एक नाबालिग को ले जाने का किया था विरोध




मेरठ के देहलीगेट क्षेत्र में रविवार देर रात हिन्दू युवक से मारपीट के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने हंगामा कर दिया। काफी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होकर थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। दूसरे पक्ष के लोगों के पहुंचने के बाद टकराव के हालात बने तो पुलिस एक्टिव हो गई। रात में ही हिंदू युवक को डॉक्टरी के लिए भिजवाया गया। मारपीट की आरोपी दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। पत्ता मोहल्ला निवासी विजय लोधी रविवार देर रात कही से अपने घर लौट रहे थे। ईदगाह चौराहे के निकट नाबालिक लड़की को देखकर विजय को शक हुआ। पूछताछ में पता चला कि यह लड़की हिंदू है और दो बाइक सवार मुस्लिम युवक उसे जबरन कही ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। विजय ने पूछताछ शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान 4 से 5 मुस्लिम युवक वहां आ गए और उन्होंने विजय लोधी पर हमला कर दिया। मारपीट का फरार हुए आरोपी युवक आरोप है कि 5 से 6 युवकों ने विजय लोधी को पीटना शुरू कर दिया। चेहरे पर घूसा लगते ही विजय ज़मीन पर गिर गया और आरोपी युवक मारपीट करने के बाद वहां से भागने लगे। विजय वहां से भाग कर सीधे देहलीगेट थाने आ गया और अपने साथियों को सूचना दी। दूसरे पक्ष के भी पहुंचे काफी संख्या में लोग
विजय के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही काफी संख्या में पत्ता मोहल्ले के लोग देहलीगेट थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के भी काफी लोग वहां इकट्ठे हो गए। उन्होंने मुस्लिम युवकों पर लगाए गए आरोपी को गलत बताया। कुछ लोग विजय पर समझौते का दबाव बनाने लगे। भाजपा, बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे थाने
हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम युवकों के होने और विजय के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही काफी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता थाने आ गए। हिमांशु शर्मा, सचिन सिरोही के अलावा भाजपा नेता दीपक शर्मा भी थाने पहुंचे और विजय की डॉक्टरी की मांग की। काफी नोंकझोक के बाद पुलिस ने विजय को डॉक्टर के लिए भिजवा दिया। लड़की के मुस्लिम होने की रही चर्चा
दोनों पक्षों के काफी संख्या में लोग थाने में मौजूद थे। इसी दौरान चर्चा शुरू हुई कि जिस लड़की को लेकर यह विवाद हुआ, वह मुस्लिम लड़की है। जबकि विजय ने लड़की के हिंदू होने और मुस्लिम युवको के द्वारा जबरन बाइक पर ले जाने का आरोप लगाया था। इंस्पेक्टर देहली गेट अतुल कुमार का कहना है कि लड़की के परिवार को बुलाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *