Headlines

लुधियाना जासूसी केस में 2 और ऑपरेटिव गिरफ्तार:लाइव फुटेज बंद होने पर किराए की दुकान पर पहुंचे थे, कोछड़ मार्केट से खरीदे CCTV




लुधियाना में पाकिस्तानी हैंडलर्स को लाइव CCTV फुटेज भेजने के आरोप में चल रही जासूसी जांच में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मामले में दो और कथित ऑपरेटिव वरिंदर मसीह और रोहित को अमृतसर ग्रामीण के जस्सर गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी उस किराए की दुकान पर लगे CCTV कैमरों की जांच करने पहुंचे थे, जहां से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को लाइव फुटेज भेजे जाने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि रछपाल सिंह ने ये कैमरे कोछड़ मार्केट से खरीदे थे। दोनों आरोपी यह पता लगाने पहुंचे थे कि CCTV कैमरों से पाकिस्तान तक लाइव फुटेज पहुंचना क्यों बंद हो गया है। उन्हें जानकारी नहीं थी कि दुकान किराए पर लेने वाला 20 वर्षीय रछपाल सिंह पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। रछपाल के जेल में बंद मामा से भी होगी पूछताछ DCP (इन्वेस्टिगेशन) हरपाल सिंह ने बताया कि रछपाल सिंह से पूछताछ के दौरान पुलिस को वरिंदर और रोहित के बारे में सुराग मिला था। अब जांच टीम रछपाल के जेल में बंद मामा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि उसके पूछताछ से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स, रछपाल की भर्ती कराने वाले चैनल और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं ड्रग तस्करी से जुड़े नेटवर्क का इस्तेमाल इस कथित जासूसी गतिविधि में पैसों और लोगों की आवाजाही के लिए तो नहीं किया गया। जूते की दुकान के नाम पर किराए पर ली थी जगह पुलिस के मुताबिक, गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां निवासी रछपाल सिंह ने लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर एक दुकान किराए पर ली थी। यह जगह बड्ढोवाल कैंट से करीब 6 किलोमीटर दूर है। रछपाल ने दुकान में जूते का कारोबार करने की बात कही थी, लेकिन पुलिस का आरोप है कि दुकान बहुत कम खोली जाती थी। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के साथ शेयर की जा रही थी दुकान के बाहर सड़क की ओर चाइनीज कंपनी के CCTV कैमरे लगाए गए थे। इनसे सड़क पर वाहनों और लोगों की गतिविधियों पर लाइव नजर रखी जा सकती थी। पुलिस के अनुसार, कैमरों की लाइव फीड एक मोबाइल ऐप के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के साथ शेयर की जा रही थी। जांच एजेंसियों को शक है कि इन कैमरों के जरिए सैन्य वाहनों की आवाजाही और इलाके की अन्य रणनीतिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। दो CCTV कैमरे, राउटर और मेमोरी कार्ड बरामद पुलिस ने रछपाल के कब्जे से दो CCTV कैमरे, Wi-Fi राउटर, पावर एडॉप्टर और 64GB मेमोरी कार्ड बरामद किया था। उसके खिलाफ Official Secrets Act, 1923 की धारा 3, 4, 5 और 9 तथा BNS की धारा 61(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों और जेल में बंद रछपाल के रिश्तेदार से पूछताछ के जरिए कथित नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि स्थानीय ऑपरेटिव की भर्ती कैसे हुई, CCTV कैमरे किसने लगवाए, लाइव फुटेज किसे भेजी जा रही थी और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से संपर्क किस माध्यम से हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *