Headlines

हापुड़ में थार पलटी, 4 युवकों की मौत:गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, एक घायल, बदायूं से दिल्ली जा रहे थे




हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। सभी बदायूं से दिल्ली की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिंभावली पुलिस को रविवार रात करीब 11:56 बजे डायल-112 से सूचना मिली कि गंगा एक्सप्रेसवे पर थार (DL 8C BL 9822) पलट गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिखेड़ा भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने जोगिंदर (26) पुत्र झाझन सिंह निवासी पालपुर, थाना बिल्सी, बदायूं; सुखबीर (25) पुत्र होतीलाल और जसवंत (20) पुत्र होतीलाल निवासी मेवली, थाना उघैती, बदायूं; तथा रवि (20) पुत्र करण सिंह निवासी पुरदलपुर, थाना इस्लामनगर, बदायूं को मृत घोषित कर दिया। 17 वर्षीय विष्णु घायल, अस्पताल में भर्ती हादसे में विष्णु (17) पुत्र गिरिराज निवासी पालपुर, थाना बिल्सी को हल्की चोटें आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर अपडेट की जा रही है….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *