![]()
दुर्ग पुलिस ने छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-1 स्थित वार्ड 34 के एक घर में जुआ खेलते 12 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 3 लाख 16 हजार 930 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और 12 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख 16 हजार 930 रुपए बताई गई है। छावनी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड 34 कैंप-1 स्थित घर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने घर की घेराबंदी कर अचानक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते 12 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 3 लाख 16 हजार 930 रुपए नकद और जुआ खेलने में इस्तेमाल 52 पत्ती ताश जब्त की। इसके अलावा 12 मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। जब्त मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। इस तरह जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख 16 हजार 930 रुपए है।
घर के अंदर चल रहा था जुआ जुआ किसी खुले या सार्वजनिक स्थान पर नहीं, बल्कि एक घर के अंदर चल रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोग पैसों के लिए जुआ खेल रहे थे। मौके से 12 लोगों के पास से कुल 3 लाख 16 हजार 930 रुपए नकद मिले। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया है कि किस व्यक्ति के पास से कितनी रकम बरामद हुई। पुलिस ने घर से जब्त किया सामान
Source link
दुर्ग में घर के अंदर चल रहा था जुआ:3 लाख कैश समेत 5 लाख का सामान जब्त; 12 आरोपी गिरफ्तार
