![]()
रीवा के बसामन मामा क्षेत्र की बड़ी पुल के पास टमस नदी में कूदे युवक जितेंद्र यादव की तलाश आज सोमवार को एक बार फिर की जाएगी। रविवार को युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था, लेकिन नदी के तेज बहाव और उफान के चलते अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया था, जिसमें युवक नदी में छलांग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक जानकारी में उसके नदी में स्टंट करने के लिए कूदने की बात सामने आई थी। घटना के बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही है। सोमवार को रेस्क्यू टीम एक बार फिर टमस नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी। नदी में बढ़े जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए रेस्क्यू टीम के लिए चुनौती बनी हुई है। टीम नदी के संभावित स्थानों पर युवक की तलाश करेगी। गौरतलब है कि बारिश के बाद तराई क्षेत्र की टमस, बेलन और महाना नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में उफनती नदियों में किसी भी तरह का स्टंट जानलेवा साबित हो सकता है। फिलहाल जितेंद्र यादव की तलाश जारी है और आज होने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 50 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूदा युवक, VIDEO मध्य प्रदेश के रीवा में एक युवक ने करीब 50 फीट ऊंचे पुल से उफनती नदी में छलांग लगा दी। युवक स्टंट कर वीडियो बनाने के लिए कूदा था, लेकिन नदी से बाहर नहीं निकल पाया। युवक सुबह से लापता है। कूदने का वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
टमस नदी में कूदे युवक की तलाश जारी:स्टंट करते वक्त कूदा था, तेज बहाव के चलते रविवार को नहीं मिला सुराग
