Headlines

जीरो माइल में गैरेज मिस्त्री की मौत:अररिया में कंटेनर की चपेट में आया, जिम जा रहा था




अररिया शहर के जीरो माइल के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक 20 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पूर्वी निवासी मोहम्मद सलामत के पुत्र मोहम्मद खुर्शीद के रूप में हुई है। खुर्शीद अररिया के जीरो माइल इलाके में गैरेज मिस्त्री का काम करता था। जानकारी के अनुसार, खुर्शीद सोमवार सुबह करीब छह बजे अपनी बाइक से जिम जाने के लिए निकला था। जीरो माइल के समीप वह एक कंटेनर की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया। उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद खुर्शीद को मृत घोषित कर दिया। खुर्शीद की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन ने हादसे की सूचना यातायात थाना पुलिस को दी। यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर औराही पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि छविलाल राम भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और प्रशासन से नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। परिजनों के अनुसार, खुर्शीद गैरेज में काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *