Headlines

मोगा में आवारा कुत्ते के हमले में बुजुर्ग महिला घायल:सिविल अस्पताल से फरीदकोट रेफर, लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग




मोगा शहर के इंदर सिंह गिल नगर में सोमवार सुबह एक आवारा कुत्ते के हमले में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सुबह करीब 9:20 बजे की बताई जा रही है। कुत्ते के हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसायटी (रजि.) मोगा के सदस्य मौके पर पहुंचे। सोसायटी की आपातकालीन सेवा के तहत घायल महिला को तुरंत एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि महिला की हालत काफी गंभीर थी, जिसके कारण उसे अस्पताल पहुंचाने में विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर जताई चिंता जांच के दौरान उसकी स्थिति गंभीर पाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर और विशेष इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का वहां उपचार जारी है। समाज सेवा सोसायटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराती है और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता पहुंचाने का प्रयास करती है। घटना के बाद इलाके के लोगों में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और बुजुर्गों व बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *