Headlines

उचाना SDM ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा:हाईवे सहित कई स्थानों का लिया जायजा; 24 घंटे में ड्रेन दुरुस्त करने के निर्देश




जींद जिले के उचाना में बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एसडीएम रमित यादव ने शुक्रवार को विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के निर्देश पर किया गया। इस दौरान नेशनल हाईवे और रेलवे रोड सहित कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी एसडीएम के साथ मौजूद रहे। एसडीएम ने हाईवे स्थित सर्विस रोड के दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत कर बारिश के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। विधायक के निर्देशों पर हुआ था सुधार दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष विधायक के निर्देशों के बाद कुछ सुधार हुआ था, लेकिन पानी की निकासी का स्थायी समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। उन्होंने शिकायत की, कि जब तक नालों से पानी की प्रभावी निकासी व्यवस्था नहीं होगी, तब तक समस्या बनी रहेगी। दुकानदारों ने सर्विस रोड पर सीवरेज का पानी जमा होने की समस्या भी एसडीएम के समक्ष रखी। दुकानदारों की समस्या के समाधान के निर्देश एसडीएम रमित यादव ने जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को निर्देश दिए कि दुकानदारों की समस्याओं का समाधान दो दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने रेलवे रोड पर वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए भी पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, राजेंद्र कॉलोनी, बैंक कॉम्प्लेक्स रोड और अतिरिक्त मंडी से लगती गली सहित अन्य जलभराव वाले स्थानों का भी निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेशनल हाईवे पर पानी से भरी मिली ड्रेन एसडीएम रमित यादव ने बताया कि नेशनल हाईवे पर ड्रेन पानी से भरी हुई है और कई स्थानों पर सीवरेज लाइन ओवरफ्लो हो रही है। जन स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे के भीतर ड्रेन और सीवरेज लाइन की सफाई कर सुचारु निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन बाद एनएचएआई और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और सभी विभागों के समन्वय से समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *