Headlines

उदयपुर-टक्कर के बाद बस के केबिन की छत अलग हुई:3 सवारियों की मौत; आगे का पूरा हिस्सा टूटकर बिखर गया




उदयपुर के खेरोदा थाना क्षेत्र में बुधवार को सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस ओवरटेक करते हुए ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में तीन सवारियों की मौत हो गई। 10 सवारियां घायल हो गईं। घटना के दौरान बस में चीख-पुकार मच गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि बस के केबिन की छत सहित पूरा टूटकर बिखर गया। बस की सीट और​ खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। करीब एक घंटे के लिए हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। आसपास लोगों की मदद से घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।3 लोगों की हालत गंभीर है। इनका एमबी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। मंगलवाड़ से सवारियां लेकर उदयपुर आ रही थी बस हादसा नेशनल हाईवे-48 पर मेनार डाक बंगला के पास हुआ। करीब 35 यात्रियों से भरी बस मंगलवाड़ से सवारियां लेकर उदयपुर की तरफ आ रही थी। तभी करीब 4 बजे मेनार डाक बंगले के सामने तेज रफ्तार बस ओवरटेक करने के चक्कर में आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे की सूचना पर खेरोदा थाना पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। एंबुलेंस व निजी वाहनों से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। साथ ही क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से साइड कर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कराई। खेरोदा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया- हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें बंशीलाल टेलर निवासी पहाड़ा और भगवान लाल डांगी निवासी शोभागपुरा शामिल हैं। वहीं, एक महिला की पहचान की जा रही है। हादसे के तुरंत बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। थानाधिकारी ने बताया कि बस की स्पीड तेज थी। ड्राइवर ने हाईवे पर लाइन चेंज करते हुए ओवरटेक करने की कोशिश की। ड्राइवर सीट वाले हिस्से को छोड़ते हुए बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह बिखर गया। घायलों का इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *