Headlines

जींद लघु सचिवालय में DC का औचक निरीक्षण:व्यवस्थाओं का जायजा लिया, रिकॉर्ड और लंबित कामों की जांच की




जींद लघु सचिवालय में सोमवार को डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिसमें सरकारी रिकॉर्ड का रख-रखाव, साफ-सफाई और लंबित कार्यों की स्थिति शामिल थी। अचानक हुए इस निरीक्षण के बाद कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपने रिकॉर्ड व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते दिखे। निरीक्षण के दौरान डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी रिकॉर्ड को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से रखा जाए। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में रखी फाइलों और दस्तावेजों की जांच की। डीसी ने संबंधित अधिकारियों से रिकॉर्ड के रख-रखाव के संबंध में जानकारी ली और कहा कि रिकॉर्ड इस प्रकार व्यवस्थित होना चाहिए कि जरूरत पड़ने पर कोई भी दस्तावेज या सूचना आसानी से उपलब्ध हो सके। अधिकारियों को दिए अवश्यक निर्देश डीसी ने लंबित कार्यों की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन से संबंधित मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और उनका निपटारा निर्धारित समय सीमा में किया जाए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यालयों में आने वाले लोगों के साथ विनम्र व्यवहार करने और उन्हें उनके काम से संबंधित स्पष्ट एवं सही जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपने काम के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। साफ-सफाई व्यवस्था पर भी दिया ध्यान निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। डीसी ने कार्यालयों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने तथा फाइलों को उचित ढंग से रखने के निर्देश दिए। उनके इस निरीक्षण के बाद अधिकारियों में अपने-अपने कार्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बढ़ गई। इस अवसर पर नगराधीश मोनिका रानी और जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *