![]()
बुरहानपुर के रेणुका क्षेत्र स्थित मेक्रो विजन एकेडमी के किचन शेड में सोमवार दोपहर आग लग गई। आग से उठता धुआं करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से शुरुआती आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर नगर निगम के चार दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद कर्मचारियों ने बालू रेत और फायर सेफ्टी बॉल की मदद से शुरुआती आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद सूचना मिलने पर नगर निगम की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्कूल और अस्पताल के लिए तैयार होता है खाना मेक्रो विजन एकेडमी के संचालक आनंद प्रकाश चौकसे ने बताया कि स्कूल के पीछे बने इस किचन शेड में स्कूल और अस्पताल दोनों के लिए खाना तैयार किया जाता है। यहां तेल गर्म कर खाना बनाने वाली मशीनें लगी हैं। चौकसे के मुताबिक, सोमवार को एक वॉल्व लीक होने से उच्च तापमान वाले तेल में आग लगी। किचन में मौजूद फायर उपकरणों की मदद से कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। किचन के कुछ उपकरण क्षतिग्रस्त चौकसे ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और किसी को चोट नहीं आई। आग से किचन के कुछ उपकरण क्षतिग्रस्त हुए हैं। दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
Source link
बुरहानपुर में एकेडमी के किचन शेड में आग:2 किमी दूर तक दिखाई दिया धुआं; कोई जनहानि नहीं
