![]()
फरीदाबाद जिले में नाबालिग लड़की के साथ मारपीट और जबरदस्ती करने की कोशिश का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग पहले उनकी परचून की दुकान पर पहुंचे और वहां झगड़ा करते हुए सामान फेंकने के साथ तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपी घर में घुस गए और घर में मौजूद लड़की के साथ मारपीट की। घायल लड़की को परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। आोरपियों ने दुकान का सामान फेंका पीड़िता की मां के अनुसार, उनका घर बाटा इलाके में है और घर के पास ही परचून की दुकान है। उनका आरोप है कि सोमवार शाम करीब 4 बजे पड़ोस में रहने वाला राकेश अपने 3-4 अन्य साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा था। आरोप है कि सभी ने बिना किसी बात के झगड़ा शुरू कर दिया और दुकान में रखा सामान इधर-उधर फेंक दिया। इसके बाद वे लोग उनके घर में घुस गए। लड़की के साथ जबरदस्ती करने का आरोप महिला का आरोप है कि घर में उनकी नाबालिग बेटी मौजूद थी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कथित तौर पर उसे जबरदस्ती उठाकर कमरे में ले गए। महिला के मुताबिक, बेटी को बेड पर पटककर उसके साथ जबरदस्ती करने और कपड़े उतारने की कोशिश की गई। लड़की के शोर मचाने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने घर में लूटपाट की। उनका दावा है कि लड़की के कानों में पहने सोने के कुंडल भी निकाल लिए गए। मारपीट में लड़की घायल हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस बोलीं- जांच के बाद होगी कार्रवाई वहीं, पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-11 चौकी में लड़की के साथ मारपीट और दुकान पर लूटपाट करने की शिकायत मिली है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, दी गई शिकायत में लड़की के साथ छेड़छाड़ या जबरदस्ती किए जाने की शिकायत दर्ज नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
फरीदाबाद में घर में घुसकर नाबालिग लड़की से मारपीट:कमरे में ले जाकर जबरदस्ती करने का आरोप, घर में लूटपाट का भी दावा
