Headlines

खगड़िया में रोजगार मेले में 17 कंपनियां पहुंचीं:455 युवाओं का बायोडाटा लिया गया, 251 अभ्यर्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी




खगड़िया में सोमवार को जिला नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 17 नियोजक कंपनियों और संस्थानों ने भाग लिया। रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। विभिन्न नियोजकों ने कुल 455 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त किया, जिनमें से प्रथम चरण में 232 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया। चयन की जानकारी मिलने के बाद युवाओं में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम अधीक्षक उमेश राय और जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अधिकारियों और नियोजकों ने अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ कौशल विकास, रोजगारपरक प्रशिक्षण और व्यावसायिक मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण जानकारी दी। 251 अभ्यर्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मेले में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से 251 अभ्यर्थियों को विभिन्न कल्याणकारी एवं रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने पर जोर इस अवसर पर रवि कुमार (निवर्तमान लिपिक), छोटू साह (जिला कौशल प्रबंधक) सहित जिला नियोजनालय के कर्मी और संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें कौशल विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *