जीत के बाद हाथों में झाड़ू तोड़कर जश्न मनाते हुए अंकित विधान।
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में अकाली+भाजपा गठबंधन की जीत हुई है। PU छात्र संघ के प्रधान पद पर ABVP के अंकित बिधान की जीत हुई है। अकाली दल के स्टूडेंट विंग स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (S
.
अंकित पहली बार प्रधान बनेंगे। पिछली बार ABVP से गौरववीर सोहल प्रधान थे। पिछली बार उन्हें अकाली दल का समर्थन नहीं था। वहीं इस चुनाव में AAP का स्टूडेंट विंग दूसरे और कांग्रेस की NSUI तीसरे नंबर पर रही है।
नए प्रधान बने अंकित विधान ने AAP का चुनाव चिन्ह झाड़ू तोड़कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि ये जेन-जी की जीत है। अंकित मूल रूप से हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं। वहीं नतीजों के बाद DAV कॉलेज में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

PU से जुड़े कॉलेजों के चुनाव नतीजे देखिए….







वोटिंग के वक्त पुलिस-छात्रों में झड़प हुई छात्र संघ चुनावों के लिए सुबह साढ़े 9 बजे से 12 बजे तक वोटिंग हुई। इस दौरान PU के लॉ डिपार्टमेंट के बाहर छात्रों ने हंगामा कर दिया। कई स्टूडेंट दरवाजे को लात मारकर अंदर घुस गए। इस दौरान पुलिस और छात्रों में झड़प हो गई। पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस कर्मचारी एक छात्र को टांग से खींचता दिखा। इसके बाद पुलिस नारेबाजी करने वाले छात्रों को उठाकर ले गई।
छात्रों का आरोप था कि वोटिंग का समय सुबह 11 बजे तक था, लेकिन लॉ डिपार्टमेंट का गेट सुबह करीब 10 बजे ही बंद कर दिया गया। इससे कई छात्र वोट नहीं डाल सके। हंगामे के बीच पुलिस लॉ डिपार्टमेंट से मतपेटी लेकर जाने लगी। हालांकि, छात्रों ने पुलिस को मतपेटी ले जाने नहीं दिया। इसके द छात्र धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस अधिकारी स्टूडेंट्स को समझाते दिखे।
पंजाब यूनिवर्सिटी में रिजल्ट के बाद के 2 PHOTOS…

पंजाब यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रधान बनने के बाद जश्न।

जीत के बाद हाथों में झाड़ू तोड़कर जश्न मनाते हुए अंकित विधान।
पंजाब यूनिवर्सिटी में वोटिंग के 2 PHOTOS…

पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे छात्र।

पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट के बाहर बैठकर नारेबाजी करते छात्र।
