Headlines

राहुल के खिलाफ प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला जलाया




लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के विरोध और उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार को चतरा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केसरी चौक पर पीएम का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए और कानून सभी के लिए समान रूप से लागू होना चाहिए। जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को डराने-धमकाने या उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्षित चित्रांश, टाउन यूथ प्रेसिडेंट आनंद कुमार सहित मो जासिम, मो नेसार, मो इकबाल, गोविंद सिंह, संतोष केसरी, अर्जुन साव, मुन्ना यादव सहित अन्य कई शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *