Headlines

Bilaspur Youth Congress Election | Devendra Yadav Backs Vikas Singh


बिलासपुर में युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव में वोटिंग शुरू होते ही कांग्रेस की अंदरूनी सियासत में बड़ा बदलाव सामने आया है। अब तक विधायक अटल श्रीवास्तव के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे विकास सिंह को देवेंद्र यादव खेमे ने अपने साथ कर

.

इस घटनाक्रम ने युवा कांग्रेस चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। बिलासपुर में मुकाबला अब सिर्फ संगठन के पदों का चुनाव नहीं रह गया है। इसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और AICC सचिव देवेंद्र यादव के खेमों के बीच संगठन पर पकड़ और वर्चस्व की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है। वोटिंग शुरू होते ही एक बड़े दावेदार का खेमा बदलना कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

विकास और सोहेल में से एक को लेकर थी खींचतान

विकास सिंह और सोहेल खलिक दोनों को बघेल खेमे का समर्थक माना जाता रहा है। युवा कांग्रेस चुनाव में दोनों में से किसी एक को प्रमुख पद पर उतारने को लेकर कांग्रेस के भीतर चर्चा चल रही थी।बताया जा रहा है कि विधायक अटल श्रीवास्तव ने विकास सिंह के नाम पर सहमति दे दी थी। वहीं, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय सोहेल खलिक को उम्मीदवार बनाने के पक्ष में थे। सोहेल के पक्ष में मुस्लिम प्रतिनिधित्व का समीकरण भी सामने रखा गया था।

विधानसभा अध्यक्ष पद का दांव भी नहीं आया काम

दो दिन पहले विकास सिंह को विधानसभा अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाने के लिए सहमति बनाने की कोशिश हुई थी, लेकिन चुनावी प्रक्रिया और समय कम होने के कारण बात नहीं बन सकी। इसके बाद घटनाक्रम तेजी से बदला और देवेंद्र यादव खेमे ने विकास सिंह को अपने साथ जोड़ लिया।

बैठक में ऐलान, कलशा को उपाध्यक्ष बनाने की चर्चा

सोमवार को देवेंद्र यादव समर्थकों की अहम बैठक हुई। इसमें चुनावी रणनीति के साथ दावेदारों और उनके समर्थन को लेकर चर्चा की गई। इसी बैठक में हरीश कलशा ने विकास सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया।

वहीं, विकास सिंह के समर्थन के बदले हरीश कलशा को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति की चर्चा है। हालांकि, अंतिम तस्वीर चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही साफ होगी।

विकास के देवेंद्र खेमे में जाने से बघेल खेमे की रणनीति को झटका माना जा रहा है। खासकर तब, जब चुनाव में वोटिंग शुरू हो चुकी है और संगठन के पदों के लिए दावेदार कार्यकर्ताओं से समर्थन जुटाने में लगे हैं।

ग्रामीण अध्यक्ष पद पर अनिल कौशिक-अजय यादव आमने-सामने

युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष पद पर भी दो खेमों के बीच सीधा मुकाबला दिखाई दे रहा है। तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष अनिल कौशिक और बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव आमने-सामने हैं।अनिल कौशिक को बघेल खेमे का समर्थन माना जा रहा है।

वे तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष होने के साथ दिग्गज पंचायत के दो बार सरपंच रह चुके हैं। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव समेत कई नेताओं का समर्थन उनके साथ बताया जा रहा है। तखतपुर, कोटा और मस्तूरी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़ मानी जाती है।

वहीं, अजय यादव को देवेंद्र यादव खेमे का उम्मीदवार माना जा रहा है। बेलतरा विधानसभा के साथ शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के बीच उनका नेटवर्क बताया जाता है। शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा का समर्थन भी अजय यादव को बताया जा रहा है।

सिद्धांशु मिश्रा की भूमिका अहम, ऐन वक्त पर विकास को साधा

युवा कांग्रेस चुनाव में बदले समीकरण के पीछे जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा की भूमिका भी अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ऐन वक्त पर विकास सिंह को अपने पक्ष में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विकास सिंह को अब तक अटल श्रीवास्तव और बघेल खेमे के करीब माना जा रहा था। ऐसे में उनका देवेंद्र यादव खेमे के साथ आना बघेल गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

सिद्धांशु मिश्रा को विधायक देवेंद्र यादव समेत संगठन के कई नेताओं का करीबी माना जाता है। उनकी सक्रियता के चलते ही अंतिम समय में यह सियासी समीकरण बना और विकास सिंह का समर्थन देवेंद्र खेमे को मिला। अब इस घटनाक्रम को युवा कांग्रेस चुनाव में देवेंद्र खेमे की रणनीतिक बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रदेश महासचिव पद पर भी खेमों की सीधी लड़ाई

प्रदेश महासचिव पद के लिए अर्पित केशरवानी, लकी मिश्रा, प्रवीण सिंह और युवराज तिवारी समेत कई दावेदार मैदान में हैं। इनमें युवराज तिवारी को बघेल खेमे और लकी मिश्रा को देवेंद्र यादव खेमे का समर्थक माना जा रहा है।

शहर जिलाध्यक्ष पद के लिए बघेल खेमे की ओर से सोहेल खलिक प्रमुख दावेदार हैं। पूर्व विधायक शैलेष पांडेय का समर्थन उनके साथ बताया जा रहा है। शहर अध्यक्ष पद के लिए तरुण यादव समेत अन्य दावेदार भी मैदान में हैं।

वोटिंग शुरू, अब नतीजों पर नजर

रविवार से ऑनलाइन वोटिंग शुरू होने के बाद चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। दावेदार अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय हैं। ऐसे में विकास सिंह का देवेंद्र यादव खेमे में जाना चुनाव के लिहाज से अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सभी की नजर चुनाव के नतीजों पर है।

……………………..

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव…शैलेन्द्र बंजारे सबसे आगे: देवेंद्र यादव और भूपेश बघेल खेमे में सीधी लड़ाई, महंत-सिंहदेव के समर्थन की चर्चा

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। संगठन के भीतर चल रही चर्चाओं के मुताबिक मुकाबला अब पूर्व विधायक देवेंद्र यादव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खेमे के बीच सिमटता नजर आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *