Headlines

नगर पालिका सफाई कर्मचारी 13 को कुरुक्षेत्र में करेंगे पंचायत:रोहतक में 27 दिन से धरने पर बैठे, समर्थन में पहुंचे रहे अन्य संगठन




रोहतक में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 27वें दिन भी चल रही है। नगर निगम में कर्मचारियों ने धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में पंचायत कर सीएम घेराव में बढ़-चढ़ कर शामिल होने का आह्वान किया। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए अन्य कर्मचारी संगठन भी पहुंच रहे हैं, जिनमें आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर शामिल है। सर्व कर्मचारी संघ ने भी हड़ताली कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है। साथ ही आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया गया। सरकार के खिलाफ चरणबद्ध चलेगा आंदोलन नपा कर्मचारी संघ के जिला प्रधान शंभू टांक ने कहा कि हड़ताल को मजबूती से लड़ा जाएगा। कुम्भकर्णी नींद में सोई नायब सैनी सरकार को जगाने के लिए चरणबद्ध आन्दोलन चलाया जाएगा, जिसमें मुख्यतौर पर 13 सितम्बर को कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश स्तरीय न्याय पंचायत रखी गई है। इसमें हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के लिए न्याय मांगा जाएगा। भाजपा मंत्रियों से मांग रहे जवाब शंभू टांक ने कहा कि कर्मचारियों की मांग 13 मई की मीटिंग में मान ली गई थी, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया गया। अब 5-6 सितंबर को सारे मंत्रियों के घर जाकर सवाल करते हुए जवाब मांगा जाएगा। कर्मचारियों को पक्का करने का वादा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किया था, लेकिन पक्का क्यों नहीं किया। लोगों के बीच जाकर करेंगे जन न्याय पंचायत शंभू टांक ने कहा कि 10-11-12 सितंबर को लोगों के बीच जाकर जन न्याय पंचायत की जाएगी, जिसमें जन भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों के साथ कल भी वार्ता हुई, जो बेनतीजा रही है। ऐसे में अभी हड़ताल 2 सितंबर तक बढ़ाई है, आगे बढ़ाने का निर्णय कल लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *