Headlines

सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज में निर्माण टेंडर निरस्त:घटिया काम पर प्रिंसिपल ने उठाए थे सवाल, 10 सितंबर को लिया जाएगा अंतिम माप




राजस्थान सरकार ने सवाई माधोपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में गुणवत्ताहीन और खराब निर्माण कार्य को लेकर कार्रवाई की है। आरएसआरडीसी ने मेडिकल कॉलेज निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट कर रही फर्म का टेंडर निरस्त कर दिया है। आरएसआरडीसी मुख्यालय जयपुर ने 18 अगस्त को निर्माण कार्य टर्मिनेट कर दिया था और अब 10 सितंबर को साइट पर अंतिम माप लिया जाएगा। आरएसआरडीसी निदेशक ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को लेटर भेजकर इसकी जानकारी दी है। लेटर जारी कर दी जानकारी आरएसआरडीसी निदेशक की ओर से मेडिकल कॉलेज सवाई माधोपुर के प्रिंसिपल को लेटर जारी किया गया है। इसमें बताया गया कि सवाई माधोपुर में नवीन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य मैं. आनंद कन्सट्रक्शन ग्रुप-आरकेबी (जेवी) की ओर से किया जा रहा है। लेटर के अनुसार आरएसआरडीसी मुख्यालय जयपुर की ओर से इस निर्माण कार्य को 18 अगस्त को टर्मिनेट किया जा चुका है। अब इस काम की अंतिम माप 10 सितंबर को साइट पर ली जाएगी। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने निर्माण कार्य पर उठाए थे सवाल मेडिकल कॉलेज सवाई माधोपुर का निर्माण कार्य शुरुआत से ही विवादों में रहा था। शुरुआती दौर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण काम धीमी गति से हुआ था। इसके चलते संभागीय आयुक्त भरतपुर और जिला कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की थी। बाद में इस निर्माण कार्य को लेकर कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने भी सवाल खड़े किए थे। वहीं, इस पूरे मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल बीपी मीणा की अहम भूमिका रही। गुणवत्ताहीन और खराब निर्माण कार्य को लेकर प्रिंसिपल की ओर से उच्चाधिकारियों से लगातार पत्राचार किया जा रहा था। प्रिंसिपल की ओर से संवेदक के कॉन्ट्रेक्टर का टेंडर निरस्त करने की मांग भी लगातार की जा रही थी। इसके बाद अब आरएसआरडीसी की ओर से निर्माण कार्य को टर्मिनेट करने और संबंधित फर्म के टेंडर को निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। समय पर काम पूरा हो तो लोगों को मिलेगा फायदा सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुका है, लेकिन यहां खराब निर्माण कार्य के चलते स्टूडेंट्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का काम भी बहुत धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के दोनों निर्माण कार्य समय पर पूरे होने पर सवाई माधोपुर के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *