Headlines

यमुनानगर में AAP का भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन:गड्ढे में गाड़ा BJP का झंडा, जलभराव से हादसे का खतरा; सड़क मरम्मत की मांग




यमुनानगर जिले के जगाधरी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता स्प्रिंग डेल स्कूल वाली सड़क पर एकत्रित हुए और सड़क की बदहाल स्थिति, गड्ढों तथा जलभराव को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने एक गड्ढे में भाजपा का झंडा गाड़कर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। सड़क पर प्रवेश करते ही गड्‌ढे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल भान ने कहा कि जगाधरी की इस सड़क पर स्प्रिंग डेल स्कूल और भगवान परशुराम स्कूल स्थित हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे आते-जाते हैं। इसके अलावा सड़क के आसपास कई रिहायशी क्षेत्र भी हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यासपुर रोड से जैसे ही इस सड़क पर प्रवेश करते हैं, गड्ढे शुरू हो जाते हैं। अब तक कई लोग इन गड्ढों में वाहन फंसने के कारण गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। मेयर भाजपा और विधायक कांग्रेस से AAP नेता चिराग सिंघल ने कहा कि नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी भाजपा से हैं, जबकि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से अकरम खान कांग्रेस के विधायक हैं। इसके बावजूद सड़क की हालत सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। खंभे से लटक रही बिजली की तारें चिराग सिंघल ने बताया कि सड़क पर एक लोहे का खंभा भी लगा हुआ है, जिस पर बिजली की कई तारें लटक रही हैं। बारिश के दिनों में इस सड़क पर करीब दो फुट तक पानी भर जाता है। ऐसे में पानी में गिरने से हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं, लोहे के खंभे में करंट आने की स्थिति में बड़ा हादसा होने की आशंका भी बनी रहती है। AAP नेताओं ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने, जलभराव की समस्या दूर करने और बिजली के खंभे व तारों को सुरक्षित करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *