Headlines

कांग्रेस प्रत्याशी के सामने भाजपा का रिक्शा ड्राइवर:पूर्व मंत्री के पोते को टिकट नहीं, होटल कारोबारी और दिग्गज भी पार्षद बनने की दौड़ में




नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। दोनों पार्टियों ने कई वार्डों में टिकट बांटे, लेकिन कई दिग्गजों को टिकट न मिलने से बागी होने की अटकलें तेज हो गई हैं। कुछ सीटें अब हॉट सीट बन गई हैं और अध्यक्ष पद की रेस भी दिलचस्प होने वाली है। पढ़ें नगर परिषद का एनालिसिस नेता के पोते को टिकट नहीं भाजपा ने पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर के पोते अनिरुद्ध राजपाल को टिकट नहीं दी। अनिरुद्ध ने वार्ड 23 से आवेदन किया था। टिकट न मिलने के बाद अब वे बागी होकर चुनाव लड़ सकते हैं। इस वार्ड में भाजपा के सन्नी नागपाल और कांग्रेस के तैमूर हैदर मैदान में हैं। अनिरुद्ध के बागी होने की सूरत में यह सीट सबसे चर्चित हो गई है। अनिरुद्ध राजपाल श्रीगंगानगर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। रिक्शा ड्राइवर के सामने कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड 1 से कांग्रेस के अनूप सिंह बाजवा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा के करण हैं, जो ई-रिक्शा चालक हैं और 15 वर्षों से पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी ने उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन पर भरोसा जताया है। अनूप सिंह बाजवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। वे पहले एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। अनूप बाजवा अध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। पूर्व उपसभापति के सामने वायरमैन वार्ड 58 से नगर परिषद के पूर्व उपसभापति अजय दावड़ा भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी रवि कुमार हैं, जो प्राइवेट वायरमैन हैं। अजय दावड़ा को भाजपा की तरफ से अध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। होटल कारोबारी, सीनियर नेता भी मैदान में वार्ड 55 में भाजपा की ओर से आढ़त व्यापारी संजय मुंदड़ा चुनाव लड़ रहे हैं। संजय मुंदड़ा भी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनके सामने कांग्रेस के विनोद कुमार हैं। वार्ड 22 से भाजपा के हरविंद्र सिंह मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी हैं, जो होटल कारोबारी हैं। हरविंद्र सिंह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गगनदीप कौर के पति हैं। गगनदीप कौर पिछली बार 10 महीने तक नगर परिषद की अध्यक्ष रही थीं। हरविंद्र सिंह निर्दलीय पार्षद भी रह चुके हैं। वार्ड 9 से निर्वेन्द्र सिंह बराड़ को भाजपा का टिकट मिला है। वे पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। इस बार उनके सामने कांग्रेस के मनदीप सिंह हैं, जो इमीग्रेशन संचालक हैं। वार्ड 24 से पिछली बार निर्दलीय रहे हेमंत रासरानियां को इस बार भाजपा की टिकट मिली है। उनके सामने कांग्रेस के जिंनेंद्र कुमार धुन्ना चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के कई पदाधिकारीयों को टिकट नहीं भाजपा में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सैनी और जिला कार्यालय मंत्री सुशील वर्मा को टिकट नहीं दी गई। कांग्रेस ने भी कई बड़े चेहरों की टिकट काट दी है। इनमें जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव नमिता सेठी, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नवाब खान, जिला सचिव रीतू धवन और डीसीसी के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य शामिल हैं। इनके अलावा भी कांग्रेस और भाजपा में कई ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जो महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं, लेकिन दोनों ही पार्टियों ने उन्हें टिकट नहीं दी। अब ये नेता बागी होकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। अब पढ़िए वार्ड की पूरी तस्वीर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *