Headlines

लोहारू में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लगाया लोक कल्याण मेला:पीएम स्वनिधि योजना के तहत लिए आवेदन; लंबित मामलों का समाधान




भिवानी जिले के लोहारू में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना रहा। मेले की अध्यक्षता नगरपालिका प्रधान प्रदीप बंटी तायल ने की। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) की शहरी वित्तीय विशेषज्ञ डॉ. रश्मि शर्मा और जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजन के मार्गदर्शन में मेले का संचालन किया गया। नगरपालिका सचिव तेजपाल तंवर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को क्रमश: 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये तक के ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी संचालकों को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना है। 8 कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर मेले में स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवारों को सरकार की आठ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि लाभार्थियों को केवल ऋण सुविधा तक सीमित रखने के बजाय सामाजिक सुरक्षा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया जा रहा है। ‘स्वनिधि से समृद्धि’ पहल के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवारों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को आगे की ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई। नए आवेदन लिए, लंबित मामलों का समाधान लोक कल्याण मेले में नए स्ट्रीट वेंडर्स के आवेदन लिए गए। वहीं पहले से योजना में आवेदन कर चुके और किसी कारण से लंबित मामलों का भी मौके पर समाधान करवाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच कर उन्हें आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी। छोटे दुकानदार अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा नगरपालिका प्रधान प्रदीप बंटी तायल ने कहा कि रेहड़ी-पटरी और छोटे दुकानदार शहर की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे मेलों के माध्यम से पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. रश्मि शर्मा ने स्ट्रीट वेंडर्स से योजनाओं का लाभ उठाने के साथ बैंकिंग और डिजिटल भुगतान व्यवस्था से जुड़ने का आह्वान किया। मेले को सफल बनाने में नगरपालिका और एनयूएलएम से ज्योति पांचाल, संजय, सुखविंदर व आशीष का भी सहयोग रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *