Headlines

मोहाली में चाकू मारकर महिला की हत्या:घर में फर्श पर खून से लथपथ लाश मिली, पति पर भी हमले की कोशिश




मोहाली में घर में महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। हमलावर ने उसके पति पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने मकान के अंदर बारीकी से जांच कर अहम साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान पूनम (35) के रूप में हुई है। वारदात मंगलवार को जीरकपुर में बिशनपुरा इलाके की दशमेश नगर कॉलोनी में हुई। पुलिस को महिला के पहले पतिवेद प्रकाश पर हत्या का शक है। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। हत्या के बाद पहला पति फरार
इसी विवाद को हत्या की संभावित वजह मानकर पुलिस जांच कर रही है। वारदात के समय पूनम का दूसरा पति भी घर में मौजूद था। आरोप है कि हमलावर ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच गया। हत्या के बाद पहला पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सुबह 9 बजे पुलिस को मिली थी जानकारी
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल कर दशमेश नगर कॉलोनी के मकान नंबर 88 में एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़े होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जीरकपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *