![]()
पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर एक ट्रक ड्राइवर से मोबाइल फोन लूट लिया गया। ड्राइवर, ट्रक को साइड में खड़ा कर फोन पर बात कर रहा था, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उसका फोन छीनकर भाग गए। मुंडकटी थाना पुलिस ने ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश चंद के अनुसार, ग्वालियर (मध्य-प्रदेश) के रहट गांव के रहने वाले गजेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। गजेंद्र सिंह ट्रक ड्राइवर है। उन्होंने बताया कि वह नेशनल हाईवे-19 पर बंचारी गांव के पास अपने ट्रक को साइड में खड़ा करके फोन पर बात कर रहे थे। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो लड़के आए। उन्होंने गजेंद्र सिंह के हाथ से फोन छीन लिया और फरार हो गए। गजेंद्र सिंह ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे बाइक पर थे और वह पैदल थे, इसलिए पकड़ नहीं पाए। इसके बाद गजेंद्र सिंह ने अपने ट्रक का सामान मंजिल पर उतारने के बाद मुंडकटी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हाईवे के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों को देखे जा रहे हैं, ताकि बाइकर्स की पहचान हो सके। पहचान होने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि पुलिस की टीम इस काम में लगी हुई है और जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
पलवल में ट्रक ड्राइवर से मोबाइल लूटा:सड़क किनारे खड़ा, बाइक पर आए दो युवक, भागकर पकड़ने की कोशिश की
