Headlines

Misbah-ul-Haq Resigns From Pakistan Selection Committee


39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच नेशनल सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बोर्ड को ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा।

क्रिकइंफो के मुताबिक PCB ने अभी मिस्बाह का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने लाहौर की नेशनल क्रिकेट अकादमी में बैटिंग सलाहकार का पद छोड़ने का फैसला भी किया है।

मिस्बाह का यह फैसला टेस्ट टीम और मैनेजमेंट में PCB के बड़े बदलाव के अगले दिन आया है। PCB ने 7 खिलाड़ियों को बाहर किया था। उसने हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को हटाया था।

मार्च में सिलेक्शन कमेटी का हिस्सा बने थे मिस्बाह

मिस्बाह को इसी साल मार्च में चार मेंबर्स की सिलेक्शन कमेटी में शामिल किया गया था। कमेटी में उनके अलावा आकिब जावेद, सरफराज अहमद और असद शफीक हैं। मिस्बाह का PCB के साथ साल में 180 दिन काम करने वाला बैटिंग सलाहकार का कॉन्ट्रैक्ट भी था।

इस साल मार्च में मिस्बाह को पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीम के सिलेक्शन पैनल में शामिल किया गया था।

इस साल मार्च में मिस्बाह को पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीम के सिलेक्शन पैनल में शामिल किया गया था।

PCB में कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं मिस्बाह

2017 में पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तान के तौर पर संन्यास लेने के बाद मिस्बाह ने PCB में कई जिम्मेदारियां संभालीं। 2019 में उन्हें हेड कोच और चीफ सेलेक्टर की दोहरी जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने अक्टूबर 2020 तक दोनों पदों पर काम किया।

रिजवान, इमाम, सलमान सहित 7 खिलाड़ी बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे है। लॉर्ड्स में 194 रन से हार के बाद PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले सोमवार को सात खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया।

टीम से रिलीज किए गए खिलाड़ियों में मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान आगा, अली उस्मान, आमेर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं।

पूर्व कप्तान सरफराज अहमद 4 महीने पहले पाकिस्तानी टीम के हेड कोच बने थे।

पूर्व कप्तान सरफराज अहमद 4 महीने पहले पाकिस्तानी टीम के हेड कोच बने थे।

5 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका दिया, सईम-फजल की वापसी

टेस्ट टीम में पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इनमें अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह शामिल हैं। इनके अलावा सईम अयूब और अब्दुल्ला फजल भी टेस्ट टीम से जुड़ेंगे। व्हाइट-बॉल टीम के हेड कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एश्ले नॉफ्के को टेस्ट कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है।

——————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

PCB ने कोच समेत 7 प्लेयर्स को वापस बुलाया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया। बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों को घर वापस बुला लिया है। उनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *