![]()
बुलंदशहर में भाजपा की ओर से मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। आयोजन में जिलेभर से भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंतुल तेवतिया, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, शिकारपुर नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी सहित जनपद की विभिन्न नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, सभासद, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी सहभागिता के साथ आयोजन को सफल बनाया।
Source link
बुलंदशहर में वृक्षारोपण कार्यक्रम:हवन-पूजन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
