Headlines

शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- MLC चुनाव को जनसुराज की बैठक:दरभंगा में प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं की राय ली, भाजपा नेता डॉ. सुरेंद्र राय को पार्टी में कराया शामिल




दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव को लेकर जनसुराज की मंगलवार को एकमी घाट चौक के पास एक रिजॉर्ट में बैठक हुई। बैठक के दौरान बेगूसराय के भाजपा नेता डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. राय 2020 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं और रनर-अप रहे थे। वे बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय ली बैठक में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शामिल हुए और पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर राय ली। बैठक में दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, समस्तीपुर और बेगूसराय से संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस दौरान आगामी एमएलसी चुनाव के संभावित प्रत्याशियों, चुनाव की तैयारियों और अभियान की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संभावित प्रत्याशियों को लेकर अपनी राय भी रखी। नेताओं ने चुनाव से पहले संगठनात्मक तैयारियों को तेज करने पर जोर बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के बीच पहुंच बढ़ाने तथा चुनाव को लेकर प्रभावी रणनीति तैयार करने पर भी मंथन किया गया। पार्टी नेताओं ने चुनाव से पहले संगठनात्मक तैयारियों को तेज करने पर जोर दिया। उनके जन सुराज में शामिल होने को आगामी शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। बैठक में चुनाव को लेकर संगठन के विस्तार और अनुभवी नेताओं को साथ जोड़ने पर भी चर्चा हुई। बैठक में जनसुराज के ये नेता रहे शामिल कार्यक्रम में जन सुराज के दरभंगा जिला अध्यक्ष निर्मल मिश्रा, महामंत्री मुमताज अंसारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शोएब अहमद खान, जिला प्रवक्ता अमन चौधरी, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र मोहन यादव, युवा जिला अध्यक्ष शिव बोधन साहू, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी उपेंद्र कुमार शर्मा, ओबीसी प्रभारी अमरेश कुमार अमर, महिला अध्यक्ष प्रतिभा झा, संसदीय चुनाव प्रभारी बिल्टू साहनी सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा मधुबनी जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा, झंझारपुर जिला अध्यक्ष राज नारायण यादव, महिला जिला महामंत्री रानी शाह समेत पांचों जिलों से आए संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *