Headlines

Himachal CBSE schools teacher student dress code | attendance three time | CM Sukhu


हिमाचल के CBSE स्कूलों में 3 बार लगेगी अटेंडेंस।

हिमाचल प्रदेश के 150 सीबीएसई स्कूलों में अब विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति दिन में 3 बार दर्ज की जाएगी। यह निर्देश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा सेशन के बाद शिक्षा विभाग की मीटिंग में दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को यह

.

मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद शिक्षा विभाग ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए है। नई व्यवस्था के तहत स्कूल में एक दिन के दौरान सुबह स्कूल पहुंचने, लंच ब्रेक के दौरान और छुट्टी के समय उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। सरकार का मकसद स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति की नियमित निगरानी करना है।

1200 शिक्षकों की नियुक्ति, और भर्ती होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के इन सीबीएसई स्कूलों में करीब 1200 शिक्षकों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है। आने वाले समय में और शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। सरकार का कहना है कि विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है।

शिक्षा विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए सीएम सुक्खू।

शिक्षा विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए सीएम सुक्खू।

स्कूलों के लिए 80 करोड़ अतिरिक्त

सरकार सीबीएसई स्कूलों के सुधार और विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए सुविधाएं मजबूत करने के लिए अतिरिक्त 80 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाएगी। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को इन व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और स्कूलों की सुविधाओं व संचालन में लगातार सुधार के निर्देश दिए।

बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, महाधिवक्ता अनूप रतन, शिक्षा सचिव राकेश कंवर समेत शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

स्टूडेंट के ड्रेस कोड पर फैसला जल्द होगा।

स्टूडेंट के ड्रेस कोड पर फैसला जल्द होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *