Headlines

मंडफिया जा रही कार को ट्राले ने मारी टक्कर:नीमच में एक की मौत, 4 लोग घायल; सभी बदनावर के निवासी हैं




नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र के सगरग्राम के पास मंगलवार शाम करीब 8 बजे एक सड़क हादसा हुआ। मंडफिया स्थित धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की फिगो कार को एक तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्राला भी मौके पर पलट गया। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, धार जिले की बदनावर तहसील के कानवन गांव के 5 लोग मंगलवार सुबह अपनी कार से सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए निकले थे। सगरग्राम के पास सामने से आ रहे ट्राले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस पायलट केशव बलवारा, संदीप मोदी, नरेंद्र खींची और सुनील खींची मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक और घायल जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने हिमांशु पंवार को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जय सिंह पंवार, मोहित पंवार, अंकित लोहार (गणपत लोहार के बेटे) और आशीष पंवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये सभी कानवन के रहने वाले हैं और उनका इलाज चल रहा है। मंडफिया के धार्मिक स्थल के लिए निकले घायल अंकित लोहार ने बताया कि वे सभी सुबह ही कानवन से मंडफिया के धार्मिक स्थल के लिए निकले थे। हादसे के समय वह कार की पिछली सीट पर सो रहा था। अचानक हुए जोरदार धमाके और तेज आवाज से उसकी आंख खुली। तब तक वे हादसे का शिकार हो चुके थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। घायलों और मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। जीरन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *