Headlines

Bharatpur Election Violence | Independent Candidate Attacked CCTV Footage



जनसंपर्क के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी और उसके परिवार पर पथराव का मामला सामने आया है।

मथुरा गेट थाना क्षेत्र में नगर निगम चुनाव के लिए जनसंपर्क कर रही निर्दलीय प्रत्याशी हरप्रिया और उनके परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है।

.

आरोप है कि गजराज और उसके परिवार के लोगों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर पथराव कर दिया। घटना में हरप्रिया के पैर में चोट लगी, जबकि उनके बेटे हवा सिंह की आंख के ऊपर चोट आई और एक दांत टूट गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

हरप्रिया (60), निवासी बुद्ध की हाट, ने मथुरा गेट थाने में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह वार्ड नंबर 23 से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कलेक्ट्रेट से नामांकन दाखिल करने के बाद वह घर पहुंचीं। शाम करीब 4 बजे परिवार के साथ वार्ड में जनसंपर्क के लिए निकली थीं।

हरप्रिया के अनुसार, गजराज के घर के सामने से गुजरने के दौरान गजराज और उसके परिवार के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान कट्टे से फायर भी किया गया।

हरप्रिया ने शिकायत में आरोप लगाया कि हमले में गजराज, उसके भाई योगेंद्र, जितेंद्र, महेंद्र, रोहित और परिवार के अन्य लोग शामिल थे। उनका दावा है कि आरोपियों ने पहले से ही घर की छतों पर ईंट-पत्थर जमा कर रखे थे और योजना बनाकर हमला किया।

हरप्रिया के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच पहले से रंजिश चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी आए दिन मोहल्ले के लोगों को परेशान करते हैं।

मथुरा गेट थाना अधिकारी हरलाल ने बताया कि घटना को लेकर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *