Headlines

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में 18वां स्थापना दिवस सेलिब्रेशन:मंत्री राजेश अग्रवाल बोले-अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना देता है स्कूल




अंबिकापुर जिले के सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कैडेट्स ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। समारोह की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कैडेट्स को निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 18 साल की उपलब्धियों की जानकारी दी स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल राजेश बैंदा ने स्थापना से अब तक की शैक्षणिक, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथियों ने स्कूल के 18 वर्ष पूरे होने पर केक भी काटा। कैडेट्स ने श्रीराम के जीवन का मंचन किया समारोह में कैडेट्स ने स्वागत गीत, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, मूक अभिनय और देशभक्ति समूहगान की प्रस्तुति दी। भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट कैडेट्स और हाउस हुए सम्मानित सत्र 2025-26 में पढ़ाई, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाउस को ट्रॉफियां भी दी गईं। सर्वश्रेष्ठ सह-पाठ्यक्रम हाउस: कटारी हाउस और अरिहंत हाउस सर्वश्रेष्ठ खेलकूद हाउस: कटारी हाउस और अरिहंत हाउस सर्वश्रेष्ठ अकादमिक हाउस: अर्जुन सिंह हाउस और तेजस हाउस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *