Headlines

जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प:नीरखपुर गांव में 6 से अधिक लोग घायल, गांव में पुलिस तैनात




अरवल के किंजर थाना इलाके के नीरखपुर गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अरवल के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष से अनिल शर्मा (60), नरेंद्र शर्मा (62), प्रकाश शर्मा (42) और अंकित कुमार (16) शामिल हैं। इनके अलावा कई और महिला-पुरुष भी घायल हुए हैं। किंजर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पिछले करीब दो महीने से विवाद चल रहा था। इस विवाद को खत्म करने के लिए कई बार पंचायत में समझौता भी कराया गया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। मंगलवार देर शाम कहासुनी के बाद विवाद अचानक हिंसक हो गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही किंजर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस गांव में कैंप कर रही है, ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस को आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और नियमों के हिसाब से आगे की कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *