Headlines

मोगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन:बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की तलाशी, संदिग्धों से की पूछताछ




मोगा में पुलिस ने जिले के बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों पर एक विशेष सर्च अभियान चलाया। यह अभियान एसपी सरताज सिंह चाहल के निर्देश पर चलाया गया। जिसका मकसद जिले में असामाजिक तत्वों के प्रवेश को रोकना और शांति व्यवस्था बनाए रखना था। जानकारी के अनुसार, डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह गिल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसमें थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार, थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर और थाना अजीतवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर राज सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर की जांच पुलिस टीमों ने मोगा बस स्टैंड, अजीतवाल बस स्टैंड, मोगा रेलवे स्टेशन और अजीतवाल रेलवे स्टेशन की सघन जांच की। इस दौरान बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों पर मौजूद सभी यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। शक होने पर उनके दस्तावेज भी जांचे गए। इसके साथ ही, रेलवे स्टेशनों से सटे गोदामों, व्हीकल स्टैंडों और रेलवे लाइन के आसपास भी सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस ने आसपास के इलाकों की भी जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि इस अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और खड़े वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस ने यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से खाने-पीने की कोई चीज न लें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। यात्रियों को यह भी सचेत किया गया कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *