![]()
सिरसा जिले के डबवाली में ऐलनाबाद रोड पर अलीका के भारत माला पुल के पास मंगलवार रात करीब 9:15 बजे एक सड़क हादसा हो गया। मौजगढ़ से डबवाली की ओर जा रही बाइक को सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान संभल (उत्तर प्रदेश) निवासी 23 वर्षीय अमन और 24 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक बाइक से मौजगढ़ से डबवाली जा रहे थे। वहीं, स्कॉर्पियो डबवाली से ऐलनाबाद की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक युवक के पैर में फ्रैक्चर टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे में एक युवक के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि दूसरा युवक भी घायल हुआ है। हादसे की सूचना 112 नंबर पर दी गई। जन सेवा एकता एंबुलेंस के ड्राइवर मनोज ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल डबवाली पहुंचाया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Source link
डबवाली में बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर, 2 युवक घायल:एक के पैर में फ्रैक्चर, कार ड्राइवर फरार; यूपी के रहने वाले
