Headlines

Pathalgada: Class 11 student killed after being hit by a train while going to collect Khukhri



कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पत्थलगडा में कक्षा 11वीं की छात्रा की ट्रैक पार करने के क्रम में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका की पहचान पत्थलगडा प्रखंड के मेरा पंचायत के रतुरवा गांव निवासी निर्मल सिंह भोक्ता की पुत्री धनेश्वरी कुमारी के रूप मे

.

कटकमसांडी-हजारीबाग रेलवे लाइन में पोल संख्या 59/3 के समीप सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। थी। वह करीब दस दिन पूर्व अपने दादा सावन गंझू जिनकी मौत सांप काटने से हुई थी, उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव आई थी। सोमवार सुबह धनेश्वरी गांव के किनारे रेलवे ट्रैक के रास्ते जंगल की ओर खुखड़ी (जंगली मशरूम) चुनने जा रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गई। पुलिस ने शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन रंजू कुमारी मे बताया कि छुट्टी लेकर व घर गई थी। वह होनहार छात्रा थी। फुटबॉल समेत कई खेलों में उसने नाम कमाया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *