Headlines

सोनीपत के नरेंद्र हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार:3 दिन के रिमांड पर; युवक की छाती में मारी थी गोली




सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यह घटना 23 अगस्त 2026 की रात करीब 8:15 बजे हुई थी। शिकायतकर्ता सतेंद्र के अनुसार, उमा शंकर कॉलोनी के पास उनके प्लॉट पर काम करने वाले निखिल से 15-20 बाइक सवार युवकों ने बहस और गाली-गलौज की थी। पिस्टल से छाती में मारी थी गोली जब सतेंद्र का भाई नरेंद्र बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपी अमन ने पिस्टल निकालकर नरेंद्र की छाती में गोली मार दी। घायल नरेंद्र को तुरंत राजा हरिश्चंद्र अस्पताल नरेला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कुंडली के प्रबंधक अफसर निरीक्षक रवि की टीम ने कार्रवाई की। उन्होंने हर्षवर्धन कॉलोनी, कुंडली निवासी दीपक (पुत्र हजारीलाल) को गिरफ्तार किया। 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दीपक इस वारदात में शामिल तीसरा मुख्य आरोपी है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार, बाइक और फरार साथियों के ठिकानों के बारे में पूछताछ करेगी। 2 आरोपी पहले पकड़े गए पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों उमेश (बुलंदशहर, यूपी) और अंकुश (बागपत, यूपी) को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य 15-20 अज्ञात युवकों और मुख्य शूटर अमन की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *