Headlines

खड़गे कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बालाघाट में गांधी प्रतिमा के पास धरना, लोकतंत्र और संविधान का अपमान




उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल को कथित तौर पर गंगाजल से ‘शुद्ध’ करने और धार्मिक अनुष्ठान करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस की कथित जातिवादी मानसिकता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी मुद्दे पर आवाज उठाने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके विरोध में मंगलवार को बालाघाट के हनुमान चौक में शहर कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम 7 बजे हनुमान चौक स्थित गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया। सभी को समानता और सम्मान से जीने का अधिकार शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने बताया कि संविधान हर नागरिक को समानता और सम्मान से जीने का अधिकार देता है। ऐसे में देश की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद स्थल का कथित ‘शुद्धिकरण’ करना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सामाजिक समानता की भावना पर गंभीर सवाल उठाता है। पंजवानी ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। लेकिन, उन पर कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई। उन्होंने इसे ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वाली कहावत जैसा बताया। राहुल गांधी ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई है और संविधान में निहित समानता व सामाजिक न्याय की बात की है। छुआछूत स्वीकार नहीं करेंगे कांग्रेस नेताओं ने साफ किया कि पार्टी किसी भी तरह के जातिगत भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता को स्वीकार नहीं करेगी। उनका कहना था कि अगर किसी दलित नेता के कार्यक्रम के बाद किसी जगह को ‘अपवित्र’ मानकर उसका शुद्धिकरण किया जाता है, तो यह सिर्फ मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान नहीं है। यह देश के करोड़ों दलित, आदिवासी और वंचित समाज के सम्मान का सवाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *