Headlines

Sugar Stock Limit & Parle CEO Appointment


नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर गैस सिलेंडर से जुड़ी रही। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹11.50 रुपए तक महंगा कर दिया है। वहीं 15 सितंबर से चीनी व्यापारी और डीलर्स अधिकतम 2,000 क्विंटल ही स्टॉक रख सकेंगे।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. डीलर 15 सितंबर से 2000 क्विंटल चीनी रख सकेंगे: स्टॉक 30 दिन से ज्यादा नहीं रख सकेंगे, जमाखोरी रोकने और कीमतें घटाने के लिए सरकार का फैसला

देश में चीनी जल्द ही सस्ती हो सकती है। केंद्र सरकार ने जमाखोरी रोकने और त्योहारों से पहले कीमतें काबू करने के लिए चीनी डीलरों के लिए स्टॉक लिमिट घटाने का ऐलान किया है।

खाद्य मंत्रालय के नए आदेश के मुताबिक, 15 सितंबर से चीनी व्यापारी और डीलर्स अधिकतम 2,000 क्विंटल ही स्टॉक रख सकेंगे। यह नया नियम 30 नवंबर 2026 तक पूरे देश में लागू रहेगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर ₹1.5 विंडफॉल-टैक्स हुआ:एक लीटर डीजल के एक्सपोर्ट पर ₹25 टैक्स लगेगा, नई दरें लागू

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाला टैक्स बढ़ा दिया है। तेल कंपनियों को पेट्रोल के निर्यात पर अब ₹1.5 प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स देना होगा, जो पहले शून्य था।

वहीं, डीजल के निर्यात पर टैक्स ₹24 से बढ़ाकर ₹25 प्रति लीटर कर दिया गया है। हालांकि, ATF यानी जेट फ्यूल के निर्यात पर टैक्स में 50 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है, जिससे यह ₹19.5 से घटकर ₹19 प्रति लीटर हो गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. कॉमर्शियल सिलेंडर ₹11.50 और दूध ₹9 तक महंगा: टाटा-हुंडई की कारों की कीमतें ₹25 हजार तक बढ़ीं; बिना e-KYC अटक सकती है एलपीजी सब्सिडी

1 सितंबर से देश में 7 बदलाव लागू हो गए हैं, एक-एक करके पढ़ जाइए…

बदलाव: तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹11.50 रुपए तक महंगा कर दिया है। वहीं 5 किलो वाला सिलेंडर 2 रुपए महंगा होकर ₹764 का हो गया है।

असर: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ता महंगा कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. ओरैकल 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी: AI और क्लाउड पर खर्च बढ़ने की वजह से फैसला; 15 सितंबर को हो सकता है ऐलान

टेक कंपनी ओरेकल दुनियाभर में अपने लगभग 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। इससे भारत में काम करने वाले कर्मचारी भी प्रभावित हो सकते हैं। कंपनी यह कदम क्लाउड और AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च को संतुलित करने और अपनी लागत घटाने के लिए उठा रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. अगस्त में जीएसटी कलेक्शन 14.8% बढ़कर ₹2 लाख करोड़ पहुंचा:पिछले साल इसी महीने ₹1.74 लाख करोड़ था; लेकिन जुलाई के मुकाबले कलेक्शन घटा

देश का GST कलेक्शन अगस्त 2026 में सालाना आधार पर 14.8% बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल यानी अगस्त 2025 में कुल GST कलेक्शन 1.74 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। आज मंगलवार 1 सितंबर को ये आंकड़े जारी किए गए।

बढ़त की सबसे बड़ी वजह विदेश से आने वाले सामान पर मिलने वाला टैक्स रहा, जो 29% बढ़कर ₹62,604 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं, देश के भीतर होने वाली खरीदारी और व्यापार से मिलने वाला जीएसटी भी 9.3% बढ़कर ₹1.37 लाख करोड़ हो गया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. पारले बिस्किट्स ने जॉर्ज कूवर को सीईओ बनाया: भारत में 75 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट का नेटवर्क, एशिया-अफ्रीका में भी मौजूदगी

पारले बिस्किट्स ने पेप्सिको के पूर्व अधिकारी जॉर्ज कूवर को अपना सीईओ नियुक्त किया है। कूवर ने पेप्सिको में तीन दशक से ज्यादा समय तक काम किया है। पेप्सिको में उन्होंने कंज्यूमर बिजनेस और अलग-अलग बाजारों से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं।

पारले बिस्किट्स के एमडी अजय चौहान ने कहा कि वे जॉर्ज का स्वागत करते हैं। कंपनी को आगे बढ़ाने, उसकी ताकत मजबूत करने और तरक्की के नए रास्ते खोलने के लिए वे जॉर्ज के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *