Headlines

8.59 करोड़ खर्च के बाद भी सुर्खी डैम बदहाल:ट्रेकिंग पाथ से लेकर सीढ़ियां और कुर्सियां तक जर्जर; यंत्री बोले-टेंडर निरस्त करना प्रस्तावित




कटनी शहर के सुर्खी डैम को एडवेंचर टूरिज्म हब और अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन केंद्र बनाने का करोड़ों रुपए का सपना अब तक अधूरा है। करीब नौ साल पहले 8.59 करोड़ रुपए की योजना तैयार की गई थी, लेकिन भारी बजट खर्च होने के बावजूद पर्यटन स्थल पर सुविधाओं के बजाय बदहाली नजर आ रही है। ट्रेकिंग पाथ बना हादसे का खतरा जलाशय के प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने और शहरवासियों के लिए ट्रेकिंग पाथ बनाया गया था। रखरखाव के अभाव और निर्माण की खराब गुणवत्ता के चलते इसमें जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के पानी और कीचड़ से फिसलन बढ़ गई है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यहां चलना जोखिम भरा हो गया है। सीढ़ियां टूटीं, कुर्सियां बिखरीं डैम तक पहुंचने वाली सीढ़ियां भी खराब हो चुकी हैं। पर्यटकों के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियां टूटकर बिखरी पड़ी हैं। परिसर में चारों तरफ झाड़ियां उग आई हैं। ऐसे में विकसित पर्यटन केंद्र के बजाय पूरा परिसर उपेक्षित नजर आ रहा है। जेट स्की से पैरासेलिंग तक होना था योजना के तहत सुर्खी डैम को पिकनिक स्पॉट से आगे बढ़ाकर एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी थी। यहां जेट स्की, बनाना बोट, पैरासेलिंग, जिपलाइन, वॉटर स्कूटर और वॉटर रोलर जैसी गतिविधियां शुरू करने की योजना थी। इससे बाहरी पर्यटकों की संख्या बढ़ने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद थी। ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने की तैयारी एडवेंचर गतिविधियां शुरू होना तो दूर, पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं भी बदहाल हो चुकी हैं। निर्माण में लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्य की शिकायतों के बाद जल संसाधन विभाग अब संबंधित ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने की कार्रवाई का दावा कर रहा है। निगरानी पर उठे सवाल मामले ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं था तो विभागीय इंजीनियरों और पर्यवेक्षकों ने समय रहते इसकी जांच क्यों नहीं की? निर्माण एजेंसी को भुगतान किस आधार पर किया गया? टेंडर निरस्त होने के बाद अधूरे काम को पूरा करने में कितना अतिरिक्त समय और सरकारी राशि खर्च होगी, यह भी बड़ा सवाल है। कार्यपालन यंत्री ने कहा- टेंडर निरस्त करना प्रस्तावित जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि सुर्खी जलाशय में किए जा रहे कार्यों में लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्य की बात सामने आई है। निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जल्द ही टेंडर निरस्त किया जाना प्रस्तावित है। योजना के तहत निर्धारित सभी जरूरी कार्य हर हाल में पूरे कराए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *