Headlines

सलूंबर में खेत के रास्ते पर भिड़े दो पक्ष, VIDEO:तीन गंभीर घायल उदयपुर रेफर, रास्ता रोकने का आरोप




सलूम्बर जिले के लसाड़िया उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलीचा में खेत की जमीन और रास्ते को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लात-घूंसों के बाद लाठी और फावड़े चलने लगे। घटना में करीब 10-12 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया। खास बात यह है कि जमीन विवाद को लेकर घटना से महज चार दिन पहले ही न्यायालय से स्टे आदेश प्राप्त किया गया था। खेत जाते समय रास्ता रोकने का आरोप कूण थाने में दी रिपोर्ट में बलीचा निवासी ऊंकारलाल पुत्र वाला डांगी ने बताया- कृषि कार्य के लिए अपने खेत की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में वेला डांगी, लालुराम, नारायण डांगी, उदा डांगी सहित अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और खेत पर जाने से मना किया। रास्ता रोकने का कारण पूछने पर गाली-गलौज शुरू होने और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी हमला विवाद की सूचना पर कालू पुत्र चुना डांगी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। रिपोर्ट के अनुसार इसी दौरान विवाद और बढ़ गया तथा लाठी-फावड़ों से हमला कर दिया गया। हमले में कालू डांगी के सिर में गंभीर चोट लगने से काफी काफी खून बह गया। जीवा पुत्र वरदा, गंगा बाई सहित कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। लसाड़िया से सलूम्बर, फिर उदयपुर रेफर घायलों को पहले लसाड़िया उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत को देखते हुए कई घायलों को सलूम्बर जिला चिकित्सालय भेजा गया। गंभीर स्थिति वाले तीन लोगों को चिकित्सकों ने उदयपुर रेफर किया। वहीं वेला पुत्र पुन्जा का उपचार पहले लसाड़िया में चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उसे सलूम्बर रेफर किया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उदयपुर भेजा गया। स्टे आदेश के बावजूद विवाद, पुलिस जांच में जुटी शिकायतकर्ता के अनुसार न्यायालय से मिले स्टे आदेश की प्रति ग्राम पंचायत, कूण थाना पुलिस और संबंधित विभाग को भी उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद रास्ते को लेकर विवाद होना कई सवाल खड़े कर रहा है। सूचना पर कूण थाने के एएसआई लक्ष्मण लाल मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और मौका पर्चा तैयार किया। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *