![]()
फरीदकोट जिले के जैतो शहर स्थित अंबेडकर नगर में मंगलवार रात दो गुटों के बीच हुए झगड़े के दौरान गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली लगने से जैतो निवासी अभिनव अवि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले जैतो निवासी गगनी का अभिनव अवि के साथ पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते मंगलवार रात दोनों गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। आरोप है कि इस दौरान गगनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से अभिनव घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी गगनी पर पहले भी 6 केस दर्ज है-डीएसपी इस मामले में डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू ने बताया कि दोनों गुटों के बीच आपसी विवाद चल रहा था और इसी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ। उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान गगनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की, जिसमें अभिनव घायल हुआ है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी गगनी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, नशा तस्करी सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत 6 मामले दर्ज हैं।
Source link
फरीदकोट में दो गुटों की भिड़ंत के दौरान चली गोली:युवक गंभीर घायल, DSP बोले- मुख्य आरोपी पर पहले से 6 आपराधिक मामले दर्ज
